ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को पीडीडीयू नगर में भाजपाजनों और गणमान्य नागरिकों ने शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस दाैरान भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने पाकिस्तान मे घुसकर आतंकियों का सफाया किया। दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में हिंदुस्तान के शौर्य और पराक्रम देखा। शौर्य तिरंगा यात्रा जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर आर्य समाज मंदिर, परमार कटरा, काली मंदिर होते हुए पीडीडीयू रेलवे स्टेशन परिसर स्थित तिरंगे के पास समाप्त हुई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद साधना सिंह, विधायक सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, कुंदन सिंह, अनिल गुप्ता गुड्डू, राणा प्रताप सिंह, किरन शर्मा, जितेंद्र पांडेय, सौरभ चंद्रा, विनिता अग्रहरि,गुरदीप सिंह मौजूद रहे।