पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतपोखरी से ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ चुकी जरीना अंसारी चार दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हैं। वह दो जून को घर से जयपुर जाने के लिए निकली थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो मंगलवार को उनके पति ने कोतवाली में तहरीर दी।
जरीना अंसारी के पति मजीबुर्रहमान ने बताया कि जयपुर के जवाहर कला केंद्र में लगने वाली प्रदर्शनी में जरीना को कॉस्मेटिक की दुकान लगानी थी। इसके लिए वह दो जून को घर से जयपुर जाने के लिए निकलीं। बाद में जब जरीना का फोन नहीं आया तो वे परेशान हो गये। मोबाइल पर कॉल की गई तो वह बंद मिला। रात में उन्होंने फोन करके लड़की को दवा देने को कहा था। उसके बाद से लगातार उनका मोबाइल बंद है। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि जरीना की गुमशुदगी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।