पड़ाव । जलीलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मढ़िया गांव निवासिनी एक महिला शनिवार को गृह कलह से ऊबकर आत्म हत्या किये जाने की नियत से क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई। इसके बाद महिला ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। इसी वहां से गुजर रहे कुछ युवकों ने मामले को भांपते हुए इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णकांत गुप्ता को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी प्रकार महिला को समझा बुझाकर चौकी ले आई। जहां पुलिस ने महिला के पति को बुलवाकर आपसी समझौते से मामले को सुलझाने में लगे रहे। संवाद