फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो साल पहले बनी पानी की टंकी अभी तक नहीं हुई चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित सामुदायिक भवन में नगर पालिका की ओर से पानी टंकी का निर्माण कराया गया है लेकिन दो वर्ष बाद भी इसे चालू नहीं किया गया। अलीनगर समेत तीन वार्डों और ग्रामीण इलाकों में टंकी की मोटर जलने से 35 हजार लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। अलीनगर स्थित नियामताबाद ब्लॉक परिसर में ओवरहेड टंकी बनी हुई है। इससे वार्ड नंबर 16 अलीनगर, वार्ड नंबर नौ मुगलचक, वार्ड नंबर पांच बिछड़ी, इस्लामपुर के साथ काशीपुरा, आलमपुर, अमोघपुर आदि ग्रामीण इलाकों के पांच हजार घरों में पानी की आपूर्ति होती है। पानी टंकी की एक मोटर तीन महीने पहले जल गई थी। सिर्फ जल गया था और एक मोटर से पानी की आपूर्ति हो रही थी। इस बीच बृहस्पतिवार को दूसरा मोटर भी जल गया। इससे पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। चौथे दिन रविवार को इसकी मरम्मत शुरू हुई लेकिन देर शाम तक जलापूर्ति बहाल नहीं हो पाई। टैंकर से कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति की गई। दूसरी तरफ अलीनगर के सामुदायिक भवन में नगर पालिका ने दो साल पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण किया था। पाइप लाइन बिछा दी गई लेकिन इसे चालू नहीं किया गया। अलीनगर के सभासद प्रतिशत शेख कयामुद्दीन ने बताया कि पानी टंकी पालिका प्रशासन को हैंडओवर कर दी गई है। इससे जलापूर्ति में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसी वजह से इसे चालू नहीं किया गया है। वहीं, जल निगम के एई सीताराम ने बताया कि मोटर की मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें