फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, आज लगेंगे चिकित्सकों को कोरोना के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से वैक्सीन का इंतजार अब खत्म हो चुका है। जनपद पहुंच चुकी कोरोना वैक्सीन के टीके शनिवार को जिले के चार प्राथमिक और सामुदायिक केंद्रों पर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को लगाए जाएंगे। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमे भी काफी उत्साह है। शुक्रवार को विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर इसकी तैयारी में लगे रहे। मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय के वैक्सीन कक्ष से शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों के लिए वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों के निर्देशन में रवाना हुई। जिले के नियामताबाद, सदर, बरहनी व शहाबगंज ब्लाक में शनिवार को 400 लोगों को कोरोना का टीका लगेगा। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैक्सीन केंद्रों पर पहुंचा दी गई। इसे डीप फ्रीजर में दो से सात डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा गया है। टीकाकरण की निगरानी को एसीएमओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी ब्लाकों में दो-दो एसीएमओ सुबह से शाम तक मौजूद रहेंगे। अपनी देखरेख में टीकाकरण का काम पूरा कराएंगे। जनपद में पहले चरण में टीकाकरण के लिए 7464 लोगों की सूची तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को सूची भेजी थी। इसके सापेक्ष जिले में 9360 वायल वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। इसे सीएमओ दफ्तर में डीप फ्रीजर में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें