फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान है ग्रामीण, अब तक नहीं हुआ सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
पड़ाव के जलीलपुर के नई बस्ती में कूड़े से पटी नाली। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकासखंड अंतर्गत पड़ाव चौराहे के आसपास गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। साफ-सफाई नहीं होने से नालियों के इर्द-गिर्द बड़ी-बड़ी घास उग आई है। वहीं नालियां में सिल्ट निकासी नहीं होने से वहां से उठने वाली बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकासखंड की ओर से सफाई नहीं कराई जाती है वहीं इधर बीच कोरोना संक्रमण के समय सैनिटाइजेशन का कार्य भी नहीं कराया गया है। पड़ाव चौराहे के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का यह हाल तब जब कि अधिकारी सफाईकर्मियों के लगातार ड्यूटीरत रहने का दावा किया जाता है। गंदगी के कारण मच्छरों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मच्छरों के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें