फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दस वर्षों से बंद पड़ा है करेमुआ गांव का ट्यूबवेल, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड स्थित करेमुआ गांव में ट्यूबवेल 10 वर्षों से बंद पड़ा है। इससे 100 बीघा खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कर्मनाशा नहर के टेल पर स्थित गांव के किसान रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर बुधवार को किसानों ने ट्यूबवेल के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करेमुआ गांव में 2001 में नलकूप विभाग ने नाबार्ड के तहत नलकूप लगवाया था। दस वर्षों से स्टार्टर और वायरिंग खराब होने के चलते ट्यूबवेल बंद है। किसानों ने ट्यूबवेल चालू कराने की मांग की है। पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्य ने कहा कि नलकूप मामूली तकनीकी खराबी के चलते बंद है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य को सूचित किया गया। विधायक के पूछने पर नलकूप विभाग ने इस ट्यूबवेल के रिजेक्ट होने का हवाला दिया। इससे किसान मायूस है। पानी के संकट से जूझ रहे किसानों ने इस नलकूप को संचालित करने की मांग लगातार करते रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्य, शिवनारायण मौर्य, दिनेश मौर्यख् कृष्णा मौर्य, विजय मौर्य, जग्गू गोंड, शामली, मन्नालाल मौर्य रहे।

इनसेट-
नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल की मोटर जली

शिकारगंज। चंद्रप्रभा नदी में स्थापित नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल की मोटर जलने से धान की सिंचाई के पीक टाइम में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। उधर मोबाइल से अवगत कराने पर सहायक अभियंता को शिकायत करने पर उचित जवाब न दिए जाने से नाराज किसानों के लिए और मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल के संचालन के लिए 75 केवी की विद्युत मोटर लगाई गई है। यह मोटर सोमवार को जल गई। जिससे पंप कैनाल का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। इस लिफ्ट कैनाल पर कुंडा हेमैया, बलुअहवा, करौंदा, राघोपुर मुजफ्फरपुर के किसानों की लगभग 100 बीघा कृषि भूमि है। सोमवार को लिफ्ट कैनाल की मोटर जल गई। जिससे लिफ्ट कैनाल का संचालन ठप हो गया। वर्तमान धान की फसल फ्लावरिंग पीरियड में है। इस समय धान की फसल को पानी की अत्यधिक जरूरत होती है। लिफ्ट कैनाल ठप होने से किसान परेशान हो गए हैं। किसान मिठाई मौर्य, आशुतोष मिश्रा, दिनेश पांडेय, सोनू मौर्या, अमित मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि लिफ्ट कैनाल ठप हो जाने के बाद से अब तक लघु डाल नहर विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं किसानों का कहना है कि जब सहायक अभियंता अंजनी कुमार को मोबाइल पर शिकायत की गई तो उनके द्वारा अनुचित जवाब मिलने से किसान हतप्रभ हैं। लघु डाल अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने कहा कि जल्द ही मोटर की मरम्मत करा कर लिफ्ट कैनाल को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-

रिपोर्ट-शीतला प्रसाद राय और विजय विश्वकर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें