फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तेज रफ्तार कार का टायर हुआ फटा, कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार का टायर फटने के कारण कार बेकाबू होकर सड़क किनारे बोल्डर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सभी सात लोग रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां संदीप की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। कार सवार कोलकाता से सुल्तानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी संदीप मिश्र (56) अपने परिवार के सदस्य संजय मिश्र (45), सुजल मिश्रा (30), किरण मिश्रा (16), सृष्टि मिश्रा (15) दो अन्य के साथ कोलकाता गए थे। वे शुक्रवार की सुबह सुल्तानपुर वापस लौट रहे थे। वे जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन के समीप पहुंचे थे। इसी बीच तेज रफ्तार कार का टायर फट गया और कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे रखे बोल्डर से टकराते हुए पलट गई। यह हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां संदीप की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छूट्टी दे दी गई। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि अनियंत्रित कार पलटने से सात लोग घायल हो गए।एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें