फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पारा 43 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और लू से लोग दिन भर झुलसते रहे। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा 42 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंचा था। शुक्रवार को यह 43 डिग्री पहुंच गया। सुबह सात बजे निकली तेज धूप दिन चढ़ने के साथ झुलसाने लगी। वहीं, गर्म हवाओं के थपेड़े भी बेहाल करते रहे। एक वर्ष पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें