फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन की जिला इकाई ने कार्य बहिष्कार कर शनिवार को दूसरे दिन भी विभिन्न मांगों के समर्थन में सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांगों पर अमल करते हुए बीते दिनों लिपिक वर्गीय कर्मियों के हितों की अनदेखी कर किए गए स्थानांतरण प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। चेताया कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे का आगे आंदोलन तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति उदासीन है। यही कारण है कि लिपिक संवर्ग के कर्मियों का मनमाने तरीके से स्थानांतरण कर दिया गया है। इस दौरान त्रिवेणी सहाय, ओम प्रकाश, अतुल कुमार मिश्रा, धनन्जय, मनीष कुमार, अमिकेश कुमार, नीरज सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें