फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का तेजी से हुआ है विकास: दिनेश लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने जो कहा है उसे कर के दिखाया है। पिछले छह वर्षों में प्रदेश में तेजी से विकास हुआ है। इसके पहले की सरकारों ने लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। ये बातें मंगलवार को आजमगढ़ सांसद और फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ने चतुर्भुजपुर में अपने सम्मान समरोह में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मैं आजमगढ़ का पूरा विकास करूंगा। इसके पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के बैनरतले आयोजित समारोह में सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव को माल्यार्पण कर और अंगवस्त्रम देकर म्मानित किया गया।
विज्ञापन

दिनेशलाल यादव ने कहा कि देश के मुखिया नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेश का विकास कर रहे हैं। कहा कि हमने जो गाना गया था, उससे करके दिखाने का समय आ गया है और उसको हम दिखा रहे हैं। कहा आज हमारा प्रदेश सबसे उत्तम प्रदेश बना हुआ है। इसके पूर्व लोगों की की मांग पर दिनेश लाल यादव ने निरहुआ सटल रहे गीत सुनाकर लोगों को सम्मोहित किया।
विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार विकास कर रही है। हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी व हिन्दू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि प्रदेश व देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से देश प्रगति की ओर है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, महेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, रामदयाल यादव, अतुल सिंह रघुवंशी, संदीप सिंह, अजय राय, राणा प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें