फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर गंगे के उद्घोष से भक्तिमय हुआ बलुआ घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ गंगा घाट पर बुधवार को गंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा की भव्य आरती हुई। बटुकों के इस कार्यक्रम में हर-हर गंगे का उद्घोष गूंजता रहा। कोरोना की वजह से 2020 में गंगा आरती बंद कर दी गई थी। 2021 में गंगा सेवा समिति ने इसे शुरू कर दिया। शाम 7 बजे पांच बटुकों ने गंगा आरती की। करीब एक घंटे तक चली आरती में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान गंगा की पवित्रता का बखान करते हुए इसे स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। आरती में हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने बताया कि गंगा निर्मलीकरण को गंगा आरती और अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लोगों को समय समय पर जागरूक कर गोष्ठी व कार्यक्रम भी कराया जाता है। देव दीपावली पर आरती का भव्य कार्यक्रम होगा। अमृत चौरसिया, अंकित जायसवाल, अखिलेश पासवान, अशोक मोदनवाल, बृजेश साहनी, विशाल मोदनवाल, अजय साहनी, प्रभाकर, ऋषि साहनी, रजत जायसवाल, मुकेश, राजेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें