फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो ब्लॉकों को जोड़ने वाली सड़क दस वर्ष से बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा व धानापुर विकासखंड को जोड़ने वाली खोर-गौसपुर मार्ग मरम्मत के अभाव में 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त और बदहाल है। करीब तीन किलाेमीटर लंबे मार्ग पर बड़े -बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्ष्रेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई। किसी ने मार्ग की मरम्मत नहीं कराई । इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन किलोमीटर लंबे खोर-गौसपुर मार्ग पर आवागमन काफी कठिन हो गया है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते पता ही नहीं चलता कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है।
विज्ञापन


कोट.......

जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए शासन से छह करोड़ 80 लाख रुपये मांगे गए थे। शासन से दो करोड़ रुपये गड्ढों को भरने के लिए मिला है। शीघ्र ही खोर-गौसपुर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।

ग्रामीणों के कोट...... खोर-गौसपुर मार्ग अपनी पहचान खो पहचान गड्ढे है। । यशवंत सिंह, खोर।

इस मार्ग से कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बावजूद इसके इन दिनों मार्ग पर इतने गड्ढे बन गए हैं कि इसपर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ज्ञानचंद्र सिंह, कादिराबाद।
विज्ञापन


बिखरी गिट्टियां और बने गड्ढों के कारण सड़क पर चलना लोहे के चने चबाने के समान है। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इसपर नहीं है। सच्चिदानंद सिंह, कादिराबाद।

बढ़वल और महाइच परगना की लाइफ लाइन कहे जाने वाले खोर-गौसपुर मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है।जबकि उपेक्षित पड़े इस मार्ग से होकर अनेक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। रमाशंकर सिंह, खोर।
विज्ञापन

रिपोर्ट- सुनील सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें