फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जल स्तर में बढ़ाव तेज, श्मसान घाट तक पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। एक बार फिर गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। दो दिनों में गंगा का जल स्तर छह फीट तक बढ़ा है। स्थिति यह है कि बलुआ गंगा घट पर महिला चेंजिंग रूम डूब गया है। वहीं श्मशान घाट तक पानी पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग की रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे गंगा का जल स्तर 67.5 प्रतिशत रहा। वहीं प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से जल स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अगस्त माह में अंतिम और सितंबर के शुरूआत में जिले में गंगा के तटवर्ती इलाके में बाढ़ आई। बाढ़ अधिक दिन नहीं रही और जल स्तर कम हो गया।
एक माह की शांति के बाद पिछले तीन दिनों से गंगा में फिर से बढ़ाव की स्थिति दिख रही है। बलुआ गंगा घाट के समीप के रहवासियों के अनुसार बुधवार से शुक्रवार की सुबह तक छह फीट तक पानी बढ़ गया है। इससे गंगा के तटवर्ती गांव कांवर, महुअरिया, बिसुपुर, महुआरी खास, सराय, बलुआ, डेरवा, महुअर कला, हरधन जुड़ा, विजयी के पूरा, गणेश पूरा, टांडाकला, बड़गांवा, तीरगांवा, हसनपुर, नादी निधौरा आदि गांव के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे खिंचने लगी हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपार्ट के अनुसार शुक्रवार की शाम छह बजे तक जल स्तर 67.5 मीटर तक पहुंच गया। यह चेतावनी बिंदू से 2.76 मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें