फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्रमिक के घर, परचून की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
चकरघट्टा थाना के होरिला गांव में आग से परचून की दुकान में जला सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज हवा के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगी। बरवाटांड़ गांव में मजदूर का आशियाना जलकर राख हो गया, जबकि होरिला गांव में परचून की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल हो गया। बरवाटांड़ गांव में मजदूर महावीर और उनके परिजन मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी दौरान चूल्हे की राख में दबी चिंगारी तेज हवा के झोंके से छप्पर तक पहुंच गई, जिससे आग लग गई। धुआं उठता देख परिजन जागे और बाहर भागे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी और बर्तनों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। महावीर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आगजनी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लाल मोहम्मद और लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसी तरह, होरिला गांव में सोमवार देर रात सुरेंद्र कुमार की परचून की दुकान में आग लग गई। बताया गया कि दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। देर रात दुकान में जल रही मोमबत्ती तेज हवा के कारण गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग ने दुकान में रखे तेल, मसाले, बिस्किट, नमकीन, चावल, गेहूं समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान का अधिकांश सामान जल चुका था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें