फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 12 घंटे देर से पहुंची राजधानी तेजस एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। वर्ष के पहले दिन दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जा रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे पहुंचने का समय है। लेकिन यह ट्रेन 12 घंटे देर से शाम चार बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। इसी तरह अप और डाउन की ओर जाने वाली ट्रेनें घंटों देरी से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे तक अप की ओर जाने वाली दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 6 घंटे, पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस एक घंटे, बरकाकाना -वाराणसी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही। बाबा वैद्यनाथ देवघर सुपरफास्ट साढ़े 3 घंटे लेट रही। भुवनेश्वर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, कुंभ एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल एक घंटे, नई दिल्ली- गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 8 घंटे, पंजाब मेल दो घंटे लेट रही। नंदन-कानन सवा घंटे, कोयंबटूर-धनबाद स्पेशल फेयर 15 घंटे देर से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें