फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
 नियामतबाद विकास खंड अंतर्गत नाथूपुर गांव के पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील में तहरी और दूध न मिलने से नाराज होकर बुधवार को छात्रों ने थाली लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि एमडीएम ठीक न मिला तो आंदोलन किया जाएगा। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एमडीएम के रूप में दूध बांटा जाना था और तहरी बनना था लेकिन नहीं बना। थाली लेकर स्कूल पहुंचे बच्चों को भोजन न मिलने पर बच्चे उग्र हो गए और सुबह दस बजे हाथों में थाली लेकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में अध्यापकों ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में गांव के प्रधान शहनाज ने बताया कि चार माह से एमडीएम के लिए पैसा नहीं मिला है। अब तक तो कर्ज के सहारे एमडीएम बन रहा था लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। पैसा मिलने के बाद एमडीएम का संचालन शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें