फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के जमा पानी से बढ़ी परेशानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के चौरहट गांव की नई बस्ती में बाढ़ का उतर रहा पानी जगह-जगह जमा हो गया है। जिससे दुर्गंध उठने व संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग को स्थिति से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य के पति शमीम सिद्दीकी ने सीएमओ से वार्ता कर गांव में जमा पानी निकलवाने व साफ-सफाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। गंगा नदी में आई बाढ़ के बाद क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया था। गंगा के जलस्तर में घटाव के बाद बाढ़ का पानी अब निकल गया है पर कुछ गड्ढों में अभी भी पानी जमा है। इसके अलावा गांव की गलियों में अभी भी पानी व कीचड़ जमा है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों ने डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकलने के बाद चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किए जाने का दावा कर रहा है लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग को लिखित व मौखिक रुप से कई बार दे चुके हैं पर स्वास्थ्य विभाग मौन साधे हुए है। चेताया कि यदि शीघ्र गांव में दवा का छिड़काव कराने के साथ पानी निकलवाने की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में बिहारी लाल यादव, अयूब खान, मो. इकरामुद्दीन, राशिद खान, मेराज अहमद, मो. जुम्मन, खलील अहमद, शाह फहद, जावेद, शकीला बेगम, यासीन बेगम, सबीना परवीन, शकील खान, मुन्नी देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें