लगातार हो रही बरसात से सब्जियों का दाम बढ़ गया है जहां 15 दिन में मूली का दाम दोगुना हो गया है। इस असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। प्याज, मूली , पटर, टमाटर, करेला, शिमला आदि खरीदने में लोगों को पसीने छूट जा रहे हैं। रेशमा तिवारी ने कहा कि बरसात शुरू होते ही हर तरह की सब्जी उचित दाम में उपलब्ध हो जाती है लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं है सब्जी के दाम में बेतहाशा वृद्धि लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। रचना सिंह ने कहा कि सब्जी में प्याज की मुख्य भूमिका होती है जिसका कई तरह से उपयोग किया जाता है। 15 दिन पूर्व 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाली प्याज 60 से 65 में बिक रहा है। माला अग्रहरि ने कहा कि सब्जियों के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि इन पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं है। हर सब्जी पर्याप्त उपलब्ध होने के बाद भी मनमानी दाम लिया जा रहा है। निधि तिवारी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में हर सब्जी महंगी हुई है कुछ पर तो दो गुना का असर पड़ा है।
सब्जी फुटकर प्रति किलो 15 दिन पूर्व अब
पटर 40 100
टमाटर 30 40
करेला 30 50
भिंडी 30 40
लौकी 20 40
धनिया 150
200
बोड़ा 70 100
भाटा 30
40
शिमला 60 80
मूली 40 80
आलू 15 20
लौकी 20 40
कोहड़ा 20 40
नेनुआ 30 50