केंद्रीय विद्यालय परिसर में केंद्र सरकार के जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम के तहत वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। यही छात्रों ने उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौरान पेड़ पौधों को राखी बांध कर पौधों की रक्षा का संकल्प भी लिया गया। स्वतंत्रता दौड़ में विद्यालय के बच्चों ने क्रांतिकारियों को याद करते हुए खूब जयकारे लगाए। इसके बाद हुई गोष्ठी में प्राचार्य सोमपाल ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना चाहिए। कहा कि शहीदों को याद करने का यह एक अच्छा उपाय है। इससे समाज का भला होगा और हम सुरक्षित रहेंगे। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी आरपी कुरील, जेपी राम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।