फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 28 Apr 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
प्रदर्शन
विज्ञापन
 विकास खंड के डबरीकलां ग्राम पंचायत के मजदूरों ने बुधवार को बकाये के भुगतान व गांव में पूर्व प्रधान के कामों की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद चकिया आकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर भ्रष्टाचार के जांच की मांग की। डबरीकलां ग्राम पंचायत का नाम परिसीमन के पहले कोदोचक था। कोदोचक तथा डबरीकलां गांव के लोगों ने वर्ष 2010 से 2015 तक मनरेगा के तहत जॉब कार्ड के आधार पर कार्य किया था। ग्रामीणों ने पूरा पैसा न देकर कुछ भुगतान ही दिया। शेष मजदूरी मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन के बाद मजदूर चकिया उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मिठाई, रामचंदर, मोती, अनवर, असगर, ओमप्रकाश, ईशहाक अली, अनवरी, बैजंती, कौशिल्या, फातमा, परवीन, सोनी, बेबी, बहादुर, मंगरु आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें