पडा़व। जलीलपुर चौकी के चौरहट गांव निवासी रघु की पत्नी शबाना खातून (22) को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कोई साधन न मिलने की वजह से वह पैदल ही परिजनों के साथ कबीरचौरा अस्पताल जाने लगी। वह पड़ाव चौराहे पर पहुंची थी कि प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इस पर महिला चौराहे स्थित एक दुकान के समीप पेड़ के नीचे बैठ गई। इसे देख आस-पास मौजूद राहगीर महिलाओं ने गर्भवती महिला को कपडे का घेरा बनाकर घेर लिया। इसके बाद बच्चे का जन्म हुआ। इस दौरान समाजसेवी संजय पासवान ने इसकी सूचना पिकेट पुलिस को दी। इसके बाद जच्चा बच्चा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लतीफ हास्पीटल के चिकित्सक डॉ. कलीम ने बताया कि फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस को सूचना नहीं दी थी।प्रसव पीड़ा होने के बाद कबीरचौरा अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा हुई और बैठने के बाद बच्चे का जन्म हो गया।