पीडीडीयू नगर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को ड्रेस व जूते आदि खरीदने का पैैसा उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी है। इससे जनपद के लगभग दो लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। शिक्षा विभाग अभिभावकों के खाते में पैसे भेजने की तैयारी में जुटा है। प्रदेश सरकार अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र छात्राओं को ड्रेस व जूते आदि खरीदने का पैसा उनके अभिभावकों के खाते में देने की तैयारी कर रही है। जिले में लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में ड्रेस व जूते के लगभग 15 सौ रुपये डालने की व्यवस्था में जुटी हुई है। इसके लिए खाता फीडिंग आदि की ट्रेनिंग बेसिक शिक्षा कार्यालय में दिया जा चुका है। अभिभावकों के खातों के कलेक्शन का कार्य शुरू हो चुका है। प्रदेश सरकार इन छात्रों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा सीधे भेजने की तैयारी कर रही है।