। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहनिया रामगढ़ पथ पर दैत्रा बाबा के समीप रविवार की देर रात्रि एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई । रामगढ़ थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि अकोली गांव निवासी रामनिवास चौधरी (45) जमीन मापी का काम करता है। रविवार की देर शाम को घर वापस आ रहा था कि मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे रामगढ़ के प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रामनिवास की मौत हो गई ।