फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दूसरे दिन भी 46 डिग्री रहा पारा, लू ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भीषण गर्मी से तप रहे जिले में अभी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। तेज धूप और लू की वजह से गर्मी का प्रकोप लोगों को बेहाल कर रहा है। दूसरे दिन सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री बना रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को सुबह से तेज धूप के साथ गर्म हवाएं परेशान करने लगी थीं। दोपहर में लू के थपेड़े झुलसाने लगे। ऐसे में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। बेतहाशा गर्मी से छत पर रखीं टंकियों का पानी उबलने लगा। दोपहर में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं जनजीवन को झुलसा रही थीं। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 14 जून से जिले के मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं 16 जून को आंधी-पानी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें