दुलहीपुर में जुलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। संवाद
स्थानीय मिल्कियाना बस्ती में मुहर्रम माह की सातवीं तारीख को परंपरागत मेहंदी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस इमाम बारगाह पक्की से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़े दरवाजे पर समाप्त हुआ। जुलूस में 16 सौ बाइक के साथ अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कल्बे अब्बास जाफरी, जैगम अब्बास, सैयद आले अब्बास, कमर अब्बास, उरूज हैदर और सुजात अब्बास ने पुर दर्द नौहा ख्वानी की। जुलूस में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष रूप से अधिक भागीदारी रही। जायरीनों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी और शरबत का किया गया था। इस अवसर पर फजी जाफरी, नदीम हुसैन, मासूम जैदी, मिशम जाफरी, यूसुफ हुसैनी, मास्टर जैगम, मास्टर जावेद जाफरी मौजूद रहे। संवाद