नौगढ़। तहसील मुख्यालय पर बार एसोसिएशन का विरोध प्रदर्शन 12 वें दिन मंगलवार को तेज हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक सुर में हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया कि अब संगठन पीछे हटने वाला नहीं है। अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है कि उनके साथी अधिवक्ता पर लगाए गए कथित फर्जी मुकदमे को तत्काल वापस लिया जाए। अधिवक्ताओं ने बताया कि जब तक मुकदमा वापस नहीं होता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता विजय बहादुर यादव, रणविजय यादव, हेमंत मौर्य, राजकुमार रिंकू, भारत में शक्तिमान, सौरभ यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद