फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का किया लोकार्पण

Sat, 24 Sep 2016 01:42 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
उद्घाटन करतीं चेयरमैन रेखा जायसवाल।
विज्ञापन
स्थानीय नगर पालिका परिषद अन्तर्गत पटेल नगर वार्ड स्थित कुएं का जीर्णोद्धार व सुन्दरीकरण एवं सड़क के निर्माण कार्य का लोकार्पण शुक्रवार को नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुन्दरीकरण के अभाव में कुएं के इर्द गिर्द काफी गन्दगी इकट्ठा हो गयी थी। बताया कि वार्डवासियों द्वारा इसके जीर्णोद्धार की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिसके मद्देनजर धनराशि अवमुक्त की गयी और आज पटेल नगर विकास की रौशनी से जगमगा उठा है। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास के लिए हर वार्ड में गलियों के निर्माण समेत मुख्य मार्गो को बनवाये जाने का कार्य किया गया। साथ ही समस्त मार्गो पर प्रकाश की उत्त्म व्यवस्था एवं मोबाईल ट्रांसफार्मर भी लगाये गये ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके। इस दौरान रमेश जायसवाल, भानू तिवारी, राजकुमार कन्नौजिया, सुशील सिंह, रन्नो ओझा, देवेन्द्र सिंह, कैलाश मित्तल विलास तिवारी, डब्लू तिवारी, भोलू तिवारी, अनीस ओझा, उदय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें