शहाबगंज। कस्बा में मंगलवार की शाम को पत्नी की विदाई कराने आये दामाद को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घायल का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया। मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी धनंजय कुमार (30) कस्बा स्थित अपने ससुराल पत्नी की विदाई कराने के लिए आया था। युवक ने जब ससुराल वालों से अपनी पत्नी की विदाई के लिए कहा तो किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद