फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तीन नंबर की ईंट से नींव निर्माण होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पीएचसी परिसर में एक हॉल और शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार नहीं होने और दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग होते देख प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने खराब ईंटों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। नियामताबाद पीएचसी परिसर में एक सभागार और शौचालय निर्माण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 25 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। ठेकेदार की ओर से नींव में तीन नंबर की ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह देख प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नाराजगी जताते हुए निर्माण रोकवा दिया। कहा कि जब तक एक नंबर ईंट नहीं आ जाती है तब तक कार्य शुरू नहीं होगा। काम बंद होने के बाद ठेकेदार ने एक नंबर ईंट भेजा तब जाकर काम शुरू हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा कि भवन निर्माण के दौरान नींव में तीन नंबर की ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। ठेकेदार को सूचना देने के बाद काम रोकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें