फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वन भूमि पर निर्माणाधीन मकान को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। मुजफ्फरपुर बीट हथनी कंपार्टमेंट नं. दो कोल्हुआ जंगल की आरक्षित भूमि पर बन रहे मकान को वन विभाग की टीम ने ध्वस्त कराया। वन क्षेत्राधिकारी अश्विनी चौबे ने बताया कि सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर वन कंपार्टमेंट वन क्षेत्र में अवैध तरीके से पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है। रेंज अधिकारी ने इसकी जांच संबंधित वन दरोगा से कराने के बाद विभागीय टीम गठित की। उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद दूबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।आरक्षित वन क्षेत्र में मकान निर्माण करा रहे संजय यादव को निर्माणाधीन मकान को लेकर पूछताछ की। गृह स्वामी की ओर समुचित उत्तर नही मिलने पर टीम ने निर्माणाधीन मकान को गिरा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि आरक्षित वन भूमि पर निर्माण करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें