जिले में लू का असर दिखने लगा है। शनिवार को पारा एक डिग्री बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे सड़कों पर दिन में सन्नाटा रहा। माैसम विभाग के अनुसार, दिन में 8 किलोमीटर की रफ्तार से लू चली। ज्येष्ठ मास की गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। शुक्रवार को अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर स्थिर रहा। सुबह सात बजे से ही तेज धूप खिली। राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं ने गर्मी बढ़ाई है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन की ओर से नगर में निशुल्क प्याऊ लगाया गया। यहां राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। संगठन की ओर से पीडीडीयू नगर बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के समीप स्टाल लगाए गए। इस मौके पर डॉ. मुफीद, शोएब साहब, सलाहुद्दीन, मौलाना रेहान अशरफ, मौलाना हसनैन, मौलाना हुसैन, मौलाना इरशाद, कारी बेलाल, शाहरुख, शाकिर माैजूद रहे रहे।