पीडीडीयू नगर। प्रभारी बीएसए विकायल भारती ने चकिया ब्लाॅक के कंपोजिट विद्यालय बरौझी के प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक की स्कूल के कार्यालय में टेबल पर पैर रखकर कुर्सी बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद महकमे में खलबली मची है। कंपोजिट विद्यालय बरौझी के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह की विद्यालय के कार्यालय में टेबल पर पैर रखर कुर्सी पर बैठे रहने की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसकी जांच प्रभारी बीएसए ने चकिया बीईओ से कराई गई थी। मामला सही पाए जाने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। प्रभारी बीएसए विकायल भारती ने ने बताया कि प्रधानाध्यापक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने, विद्यालय में शैक्षणिक कार्यों में रुचि न लेने, स्कूल का माहौल खराब करने, अनुशासनहीनता, शिक्षक आचरण और सेवा नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है।