फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में चौपाल लगाकर बताई सरकार की नाकामी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदौली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा. वीरेन्द्र बिंद ने सुल्तानपुर गांव में अलाव पर चर्चा चैपाल का आयोजन कर किसानों व नौजवानों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह गयी है। अडानी व अंबाली को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने नए कृषि कानून को लाने का काम किया है, जिसकी खिलाफत आज पूरे देश का किसान दिल्ली में कर रहा है। उन्होंने कहा कि नए कानून के लागू होने के बाद खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने भविष्य को अंधकारमय होता देख किसान अपने अस्तित्व के लिए इस कड़ाके की ठंड में दिल्ली में सरकार के खिलाफ आंदोलित है। कहा कि सरकार ने संविधान विरोधी तरीके से नए कानून को संसद में पास कराकर अपनी किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाया है। इस मौके गोलू, राजेश, दिनेश खज्जन, अजय, दीपक, शेरखान, संयोग, पप्पू आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रमेश यादव के नेतृत्व में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने विशुनपुरा तेतरिया और केवटी के किसानों के दर्द को सुना और नए कृषि कानून का विरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें