पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट ने बंगाल से अपहृत किशोरी को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन से बरामद कर लिया। सोमवार केे बरामद किशोरी को मंगलवार को बंगाल पुलिस के पोस्ट पर पहुंचने पर उनके हवाले कर दिया। सोमवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि बंगाल से अपह़त किशोरी किसी ट्रेन से दिल्ली जा रही है। इस पर स्थानीय स्टेशन पर जांच पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान संतरागाछी-आनंद विहार सप्ताहिक ट्रेन में खोजबीन की गई तो किशोरी बरामद हो गई। किशोरी के साथ अपहरण करने का आरोपी युवक भी पकड़ा गया। इसकी सूचना बंगाल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर तारातल्ला थाना के निरीक्षक स्टेशन पर पहुंचे। यहां किशोरी और युवक को उनके हवाले कर दिया गया। संवाद