फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मनबढ़ों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, स्कूटी जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढि़या गांव मेंं रविवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान वहां खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मढि़या गांव निवासी दिनेश गुप्ता ऑटो चालक हैं। रविवार की रात वह अपनी चार पुत्री सृष्टि, परी, कृतिका और रिंपू के साथ कथा सुनकर लौट रहा था। घर पहुंचा तो दरवाजे पर उसके भाई से एक महिला और कुछ लड़के विवाद कर रहे थे। आरोपी महिला उनके घर के सामने किराये के मकान में रहती है। दिनेश ने बताया कि उसने विवाद समाप्त कराने की कोशिश की तो महिला उनकी बेटियों को अपशब्द कहने लगी। विवाद बढ़ा तो मोहल्ले वालों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया। दिनेश ने बताया कि इसके कुछ देर बाद चार-पांच युवक लाठी-डंडे लेकर आए और सड़क पर टहल रहे उनके भाई आशीष पटेल (26) की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने वहां खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी। परिजन आशीष को निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया। मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीतू, उपेंद्र, संदीप और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें