फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा की मियाद बढ़ी, तैयारी का मिलेगा भरपूर मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना के चलते यूपी बोर्ड सहित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। स्कूल बंद होने से कोर्स अधूरे और पिछड़े हैँ। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा की मियाद बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा चार मई से शुरू होकर 10 जून तक होगी। इससे जहां पिछड़े कोर्स को पूरा करने में आसानी होगी वहीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं को तैयारी का भी भरपूर मौका मिलेगा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस निर्णय को छात्रहित में बेहतर और अच्छा कदम बताया है। सीबीएसई बोर्ड के शिक्षक मनीष पांडेय ने कहा कि कोरोना के चलते कोर्स काफी पिछड़ा हुआ है। बोर्ड ने 30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया है इसके बाद भी कोर्स को पूरा कराना मुश्किल था लेकिन अब परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से बच्चों के पढ़ने और शिक्षकों के पढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। वहीं शिक्षिका पूनम यादव ने कहा कि परीक्षा की दृष्टि से पाठ्यक्रम जरूर कम कर दिया गया है लेकिन बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाई थी। इससे बच्चों को पढ़ने के साथ विषय को दोहराने का भी लाभ मिल जाएगा। परीक्षा परिणाम में देरी जरूर होगी लेकिन परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से बच्चों का बहुत नुकसान नहीं होगा और वे विषय को अच्छी तरह समझ लेंगे। सीबीएसई के छात्र हर्ष निगम और वर्षा यादव का कहना है कि परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने से तैयारी करने का पूरा समय मिलेगा। इससे परीक्षा में आसानी होगी। वहीं खुशी जायसवाल और दीप्ति ने कहा कि पाठ्यक्रम में कटौती के साथ अब तिथि आगे बढ़ने से कोर्स तो पूरा होगा ही विषय को दोहराने का भी समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें