फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरी जर्जर पुलिया, नहर में गिरे 15 से अधिक लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में छठ पूजा के दौरान सोमवार की सुबह जर्जर पुलिया भरभराकर गिर गई। इससे पुल पर बैठे 15 से अधिक लोग नहर में गिर गए। हादसे से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सक्रियता दिखाते हुए नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया। हालांकि कई लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। सरैया गांव में छठ पूजा के लिए व्रती महिलाएं परिजनों के साथ सोमवार की सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए राइट कर्मनाशा नहर पर एकत्रित हुईं थीं। नहर के बीच कमर भर पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा कर रही थीं। वहीं नहर के पुलिया करीब 30 लोग बैठे थे। इस दौरान पुलिया का जर्जर हो चुका एक हिस्सा अत्यधिक भार के कारण भरभराकर नहर में गिर गया, जिससे उस पर बैठे दर्जनों लोग नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नहर में कूदकर लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला। इस मौके पर सभी को बचा लिया गया। हालांकि कुछ लोगों को चोटें आईं। हादसों को लेकर व्रतियों ने कहा कि यह भगवान भास्कर की कृपा है इतने बड़े हादसे के बाद भी लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें