फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के किसानों के साथ तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं- रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि किसानों की हिमायती बनने वाली केंद्र और प्रदेश सरकार उन पर तानाशाही रवैया अपना रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए कृषि कानून का विरोध किया जाएगा और इस काले कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश में किसानों की दुर्दशा पर चिंता जताई और सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि राजतंत्र से भी ज्यादा लोकतंत्र में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। राजतंत्र में भी किसानों के लिए कटीले तार, सड़कों पर कील आदि नहीं लगाए जाते थे। किसानों के लिए इससे दुखद पहलू और कुछ नहीं हो सकता। यह सीधे लोकतंत्र पर प्रहार है। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव ने कहा कि इस समय किसानों के साथ ही जाति धर्म की राजनीति भाजपा सरकार कर रही है। इन्हीं के इशारे पर पुलिस और प्रशासन के लोग जाति, धर्म पूछकर सपा कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव ने कहा कि पार्टी के एक कार्यकर्ता से जाति पूछकर पुलिस ने पिटाई कर दी। कहा कि इस तरह की शिकायत मिलती है तो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जलालुद्दीन, अजीत यादव बब्बू, सभासद विनय यादव डब्बू, सुदामा यादव, प्रेम तिवारी, मोहम्मद यासीन, प्रदीप यादव, संतोष तिवारी, राजकुमार जायसवाल, अनिल दाढ़ी, पारस यादव, ओमवीर, लवकुश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें