फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ते समय उतरा करेंट, दो रेलकर्मी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू जंक्शन यार्ड के डाउन रिसीविंग यार्ड स्थिति 555 फीडर पर ट्रांसर्फार में केबल जोड़ते समय करंट आने से तार जोड़ रहे दो रेलकर्मी झुलस गए। इससे रेलकर्मियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। यहां एक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

नियामताबाद विकास खंड के तहत जलालपुर गांव निवासी रामपति यादव (48) और छेमिया निवासी विनोद कुमार (28) रेलवे के बिजली विभाग में लाइनमैन हैं। सोमवार की सुबह फीडर में वैक्यूम चेकिंग का काम चल रहा था। लाइट काटी गई थी और दोनों लाइनमैन ट्रांसफार्मर में केबल जोड़ रहे थे, तभी लाइन चालू हो गई और ट्रांसफार्मर में करंट आने से दोनों झुलस गए। इससे मौके पर अन्य रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में लाइन काटी गई और दोनों को अलग किया गया। दोनों लाइन मैन को लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। खबर सुनकर रेल यूनियनों के पदाधिकारी, विभाग के जेई, एईएन भी अस्पताल पहुंच गए और हालात की जानकारी ली। ईसीआरकेयू के भैयालाल, जीवनाथ आदि ने कहा कि जब लाइन काट कर काम हो रहा था तो आखिर लाइन चालू कैसे हुई। यह विभाग की लापरवाही है। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें