फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: श्री सूक्त से गूंजा मां महालक्ष्मी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के जटिया धर्मशाला में 16 दिवसीय श्री महालक्ष्मी सोरहिया श्री यंत्र पूजन में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वाराणसी के आचार्य अमित पुरोहित के नेतृत्व में पूजा कराई जा रही है। 11 से शुरू पूजन 25 सितंबर तक चलेगा। बुधवार को पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन

सौभाग्य योग के सुखद संयोग में धन संपत्ति, ऐश्वर्य और संतान सुख की कामना के बीच महालक्ष्मी के दरबार में सोरहिया मेले की शुरूआत 11 सितंबर से हुई। दरबार में श्रीसूक्त, स्वर्णाकर्षण के मंत्रों की गूंज रही। रोजाना माता रानी के शृंगार और आरती में शामिल होने महिलाएं पहुंच रही हैं। 16 दिनों तक चलने वाले सोरहिया मेले में महालक्ष्मी की आराधना महिलाएं घर में करने के साथ मंदिर में महालक्ष्मी मंदिर में भी कर रही हैं। माता रानी को 16 चावल के दाने, 16 दूर्वा और 16 पल्लव, कमल के फूल अर्पित किए जाते हैं। व्रत के लिए 16 गांठ का धागा धारण किया जाता है। जो कथा सुनी जाती है, इसमें 16 शब्द होते हैं। 16वें दिन जीवित्पुत्रिका के निर्जला व्रत के साथ पूजन का समापन होता है।
सोरहिया में माता लक्ष्मी का पूजन करने से घर में सुख, शांति, आरोग्य, ऐश्वर्य एवं स्थिर लक्ष्मी का वास होता है। इस दौरान मुख्य संरक्षक व मुख्य पुजारी अमीत पुरोहित, जय प्रकाश शर्मा मुन्ना, शिवकुमार जायसवाल पप्पू, सचिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें