फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी के नहीं आने से फरियादी हुए मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाना था लेकिन डीएम एसपी के नहीं पहुंचने से फरियादियों में निराशा हुई। इस दौरान 146 प्रार्थना पत्र में 14 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ईशा दुहन के आगमन को लेकर पिछले दो दिनों से तहसील में साफ-सफाई के साथ शौचालय मरम्मत आदि कार्य चल रहा था। सारे फाइलों को ठीक किया गया था। डीएम व एसपी के नहीं आने पर फरियादी मायूस होकर लौट गए। सीएमओ डॉ. वाईके राय और एसडीएम मनेाज पाठक फरियादियों की समस्याएं सुनकर उसका निस्तारण करा रहे थे। कुल 146 प्रार्थना पत्रों में 14 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर पीडी सुशील कुमार, डीएसओ कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ अरूण पांडेय, नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, सीडीपीओ अवधेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी रहे।
सकलडीहा। तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार चल रहा है। अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शव यात्रा और विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इसको लेकर शनिवार को तहसील परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सीओ राजेश कुमार व कोतवाल विनोद मिश्रा, पुलिस और पीएसी फोर्स के साथ तहसील परिसर में डटे रहे।
विज्ञापन

चंदौली। सदर तहसील परिसर के सभागार में आयोजित तहसील दिवसमें कुल 29 प्रार्थना पत्र पड़े लेकिन इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया। वहीं सदर एसडीएम अजय मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप निर्देश दिया कि इसका निस्तारण समय सीमा के अंदर करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्या सुनकर समय से उसका निस्तारण किया जाए।
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कुल 27 प्रार्थना पत्रों में से किसी का निस्तारण नहीं हुआ। ज्यादातर मामले शौचालय, पेंशन, आवास, राजस्व आदि से संबंधित रहे। इस मौके पर तहसीलदार विराग पांडेय, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, राकेश सिंह, विनय कुमार, आशीष मौर्य रहे। संवाद
नौगढ़। स्थानीय ब्लॉक सभागार में तहसीलदार सुरेश चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न समस्याओं से जुड़े 13 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें मात्र एक का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप एक सप्ताह के अंदर समाधान करने का निर्देश दिया गया।
भैसौडा़ के सद्दाम ने बताया कि पेयजल के लिए लगाई गई पाईप फट गयी है जिससे पीने के पानी की समस्या हो रही है। तहसीलदार ने तत्काल दुरुस्त कराने के लिए जल निगम के एई को आदेश दिया। इस मौके पर बीडीओ सुदामा यादव, विद्युत विभाग के जेई रविशंकर प्रजापति, एडीओ पंचायत प्रेमचंद सहित शिक्षा विभाग, वन विभाग व सिंचाई विभाग विभाग के अधिकारी रहे। संवाद
चकिया। एसडीएम ज्वाला प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 11 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों की ओर से सिंचाई की समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। इस मौके पर तहसीलदार विकासधर दुबे, बीडीओ रविंद्र प्रताप यादव, बीईओ सुरेंद्र प्रताप सहाय, विद्युत विभाग के जेई प्रमोद शर्मा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें