फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जयकारों से गूंजा नगर, देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय नगर स्थित मारुति नंदन कॉलोनी में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को मंदिर में स्थापित की जाने वाली देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ प्रतिमाओं का स्वागत किया। मंदिर में स्थापना के लिए लाई गई प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सुसज्जित वाहनों पर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान जय श्री राम और जय बजरंगबली के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 19 जून को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मारुति नंदन कॉलोनी परशुरामपुर-जफरपुर मार्ग पर स्थित है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें