मां विध्यवासिनी का दर्शन कर घर लौटने के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के
प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही सैयदराजा थानांतर्गत जेठमलपुर गांव
की किरन देवी का तीन माह का शिशु मंगलवार की देर रात उस वक्त गायब हो गया,
जब महिला कुछ देर के लिए सो गई थी।
हालांकि उस दौरान पीड़िता के
साथ उसके गांव की ही अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।
रेलवे स्टेशन पर काफी
ढूंढने के बाद भी जब उसका बच्चा नहीं मिला तो पीड़िता ने बुधवार की सुबह
इसकी सूचना जीआरपी कोतवाली में दी।
किरन के मुताबिक मंगलवार को वह
विंध्याचल से ट्रेन से अन्य महिलाओं संग रात लगभग 12 बजे वह मुगलसराय रेलवे
स्टेशन पहुंच गयी।
लेकिन सैयदराजा के लिए कोई भी ट्रेन न होने के कारण वह
प्लेटफार्म संख्या छह पर जाकर ट्रेन के इंतजार में बैठ गयी।
इस संबंध में
जीआरपी में एसएसआई पद पर तैनात केएन मौर्या ने बताया कि पीड़ित पक्ष से
मिली तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।