फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चेयरमैन ने नारियल तोड़कर किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

विज्ञापन
अनपरा नगर के परासी में सड़क का शुभारंभ करते चेयरमैन विश्राम बैसवार। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के परासी-कोल गेट मार्ग का निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार ने पूजन एवं नारियल तोड़कर किया। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह है। इस अवसर पर अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनहितकारी योजनाओं पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत का लक्ष्य क्षेत्र के समग्र विकास के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी, सभासद राकेश बैसवार, पवन बैसवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें