पीडीडीयू नगर। जीवित्पुत्रिका पर्व मद्देनजर शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने कार्यालय स्थित सभागार में महिला सफाई कर्मचारियों में साड़ी का वितरण किया। इस मौके पर चेयरमैन की ओर से सभी महिला सफाई कर्मचारियों को दो-दो साड़ी वितरित की। चेयरमैन की ओर से कुल 140 महिला सफाई कर्मचारियों में साड़ी का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिला सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे। महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि इस दिन महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। यह काफी कठिन व्रत माना जाता है। सभी ने नगर पालिका चेयरमैन को धन्यवाद कहा। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद अली, सफाई निरीक्षक शत्रुंजय कुमार, सभासद पारस यादव, सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव, आदर्श जायसवाल, गोविंद आदि मौजूद रहे।