भभुआ थाना क्षेत्र के कपति गांव की कक्षा नौकी छात्रा पिंकी (14) साइकिल से ट्यूशन पढ़ने भभुआ जाती थी। शनिवार को भी वह ट्यूशन से वापस लौटते समय परासिया गांव के समीप बस ने उसे रौंद दिया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। इससे ग्रामीणों में आक्रोश हो गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। इस संबंध में भभुआ के थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बस चालक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
ऑटो पलटा, नौ लोग घायल
सचित्र-07
चहनिया। बलुआ थाना के लक्ष्मणगढ़ स्थित गांव के पास शनिवार की दोपहर में आशा कार्यकर्ताओं को लेकर जा रहा ऑटो पलट गया। हादसे में नौ महिलाएं जख्मी हो गईं। वे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक में शामिल होने जा रही थीं।
प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र पर शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक होनी थी। उसमें शामिल होने के लिए अलग-अलग स्थानों से आशा कार्यकर्ता ऑटो से जा रही थीं। लक्ष्मणगढ़ गांव के पास ऑटो रिक्शा में आगे बैठा यात्री मोबाइल से बात करते समय गिर गया। यात्री को बचाने के चक्कर में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया और ऑटो बेकाबू होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया। हादसे में रमदत्तपुर की मानक राजी (40), शेरपुर सरैया की मंजू यादव (35), सेमरा की रामशिला देवी (38), नदेसर की मंजू कुशवाहा (45), तीरगांवा जमालपुर की लालसा देवी (45), महमूदपुर की संगीता (38) और सरिता (30), मझलेपुर की किरन (42), मुकुंदपुर की सुशीला देवी (45) घायल हो गईं। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले जाया गया। मंजू देवी की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।