पीडीडीयू नगर। नगर के चतुर्भुजपुर में रेलवे की भूमि पर कब्जा की सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग ने आरपीएफ के सहयोग से बाउंड्री को जेसीबी से हटाया। इस तरह रेलवे की भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस दौरान यहां अफरा तफरी का माहौल रहा। रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व लाइन बैरक के पीछे चतुर्भुजपुर में रेेलवे की भूमि पर कुछ लोगों ने बाउंड्री खड़ी कर दी थी। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने कई बार कब्जा करने वालों को नोटिस दी लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर में इंजीनियरिंग विभाग की टीम आरपीएफ के साथ पहुंची। इसके बाद निर्मित बाउंड्री को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही।