फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शाैच के लिए निकले युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव के खेत में शुक्रवार को जयमोहनी निवासी राजू (33) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जयमोहनी गांव निवासी शुक्रवार की सुबह सात बजे शौच के लिए घर से बाहर गया था। दोपहर तक वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर लगभग दो बजे विशेषरपुर गांव एक खेत में उसके शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू दो बच्चों का पिता था। वह घर पर ही रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें