ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप पीडीडीयू-पटना रेलवे लाइन पर मंगलवार की सुबह युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में अलीनगर के थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृश्यता युवक की यात्रा के दौरान किसी ट्रेन से गिरने से मौत की संभावना है। हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।